ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह

देवास से की गई आंदोलन की शुरुआत…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार…

किसानों के मुवावजे और किसानों की समस्या को लेकर कर रहे थे आंदोलन…

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी गिरफ्तार…

कलेक्टर कार्यालय के सामने किया जा रहा था आंदोलन…

राकेश सिंह को अस्थाई जेल में रखा गया… मल्हार स्मृति मंदिर में बनाई गई….

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी… प्रदेश में कानून व्यवस्था को बताया चौपट… गिरफ्तारी के बाद किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को रिहा…

देवास। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के किसानों के साथ कमलनाथ सरकार द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इस आंदोलन की शुरूआत रविवार को देवास जिला कलेक्ट्रेट के घेराव के साथ की गई। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। वे मंडी प्रांगण से खुद ट्रैक्टर चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सयाजी द्वार के सामने थोड़ी देर चक्का जाम भी रहा। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी भाजपाइयों ने गिरफ्तारियां दी, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

Rai Singh Sendhav

रविवार को लोकसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ किसानों के हित में भाजपा नि प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत देवास से की। लोकसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां से सीधे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। मंडी प्रांगण से ही ट्रैक्टर में सवार होकर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा, विक्रम सिंह पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर की ड्राइविंग का जिम्मा खुद प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला और ट्रैक्टर चलाते हुए कलेक्ट्रेट आए। सयाजी द्वार पर जमकर नारेबाजी की गई एवं चक्काजाम कर दिया। बाद में सभी भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे वार किए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों का कर्जा माफ न करने पर 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री बदलने की बात भी कही थी, लेकिन दुर्भाग्य से कांगे्रस अपने सभी वादों से पलट गई है। ऋण माफी के नाम पर किसानों के साथ भारी धोखाधड़ी की जा रही है, ऋण माफ करने के बजाय उसे कागजों की खानापूर्ती में उलझा दिया गया है। गेहूं का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उड़द, मूंग, सोयाबीन जैसी फसले पैदा करने वाले किसान के सामने भी सही दाम का संकट खड़ा हो गया है। कई स्थानों पर सिंचाई के लिए बिजली में व्यवधान पैदा होने लगा है। प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है और पाला पड़ा है। कमलनाथ की सरकार उन पीड़ित किसानों की सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ऐलान किया है कि वे ओला पाला पीड़ित किसानों को न्याय दिलाकर रहेंगे।
भाजपा के घेराव आंदोलन के दौरान सभी भाजपाइयों ने अपनी गिरफ्तारियाँ दी, स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर को अस्थाई जेल घोषित किया गया जहां सभी भाजपाइयों को रखा गया। जहां से बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks