पीएनबी लूट का आरोपी का उत्तरप्रदेश के एटा से गिरफ्तार

Amaltas

इंदौर। दिनांक 16/07/2024 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्कीम न 54 विजयनगर इंदौर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक के अंदर घुसकर 06 लाख 64 हजार रूपये लूटकर मोटरसाईकल से घटनास्थल से भाग गया।

जिसपर थाना विजय नगर पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

जिसमे इंदौर पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान *रिटायर्ड फोजी (1).अरूण कुमार सिंह राठौर निवासी कालुआ तिलपुर, नया गाँव तहसील अलीगंज जिला एटा उत्तरप्रदेश हाल 306 श्याम नगर मैन सुखलिया थाना हीरानगर इंदौर* की गई थी और आरोपी के घर से *03 लाख रूपये नगद, काले रंग का रैनकोट, बैग, जूते, हरे रंग की मोटरसाईकल हीरो स्पलेण्डर जप्त की गई थी।

Madhur

उक्त प्रकरण में आरोपी इंदौर से फरार हो गया था और आरोपी को शीघ्र पकड़ने के लिए क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीम रवाना होकर आरोपी को ग्राम खिरिया थाना नयागांव जिला एटा उत्तर प्रदेश से हिरासत में लेकर इंदौर के लिए रवाना हुई है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks