सँस्कृत और संस्कृति को जीवंत रखने वाली नेत्री थी सुषमा स्वराज

बागली में भाजपा सहित अन्य दलों ने भी दी श्रधांजलि

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली। देश की पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा की कद्दावर महिला नेत्री सुषमा स्वराज के निधन से बागली सहित अंचल भर में शोक की लहर उमड़ गई।देवास जिले की खातेगांव(विदिशा) से सांसद रहने के कारण जिले के लोगों से उनका गहरा नाता सा हो गया था!युवक सोमेश उपाध्याय ने कहा कि स्व.सुषमा जी एक ऐसी विदुषी महिला नेत्री थी,जिन्होंने राजनीतिक सुचिता के साथ विपक्ष व सत्ता दोनों में लोकतंत्रिक राजनीति का संरक्षण किया।सँस्कृत व संस्कृति को जीवित रखा।श्रधेय अटलजी व प्रमोद महाजन के बाद संसद में जिनके बेबाक भाषण सुनने के लिए लोग लालायित थे।हर दल में जिनका सम्मान था।वे एक ऐसी राजनीतिक सुषमा थी जिनके व्यक्तव्य व आचरण के लोग कायल थे।हमारी पड़ोसी विधानसभा खातेगांव जो कि विदिशा लोकसभा अंतर्गत आती है वहां से वे विगत 10 वर्षों से सांसद रही है! आज उनका अवसान भारतीय राजनीति में रीक्तता प्रदान कर रहा है! वह महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल थी!तरुण गुप्ता ने इसे भारतीय राजनीति के युग का अंत बताया।इस दौरान भाजपा ही नही अपितु कांग्रेस के नेताओ ने भी सुषमा दिदी को याद करते हुए अपनी श्रधांजलि अर्पित की।कर्मचारि नेता व कवि वारिस अली ने बताया कि सुषमा दिदी मूल्य आधारित राजनीति की संरक्षक और भारत रत्न अटल जी के सिद्धांतों के साथ भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करते वाली सुयोग्य भारतीय महिला राजनीतिज्ञ थी !उनका निधन राजनीति जगत के साथ ही सामाजिक व साहित्यिक जगत की भी अपूरणीय क्षति है!

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks